Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

बीजापुर में 1 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल स्टॉक मौजूद, फिर भी जनता कतारों में क्यों?

पेट्रोल-डीजल स्टॉक मौजूद

बीजापुर में पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा जारी 13 जून 2026 की स्टॉक रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों में 51,870 लीटर पेट्रोल और 50,560 लीटर डीजल, यानी कुल 1,02,430 लीटर ईंधन उपलब्ध है। इसके बावजूद आम लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई जगह ईंधन के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है।

यदि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मौजूद है, तो आखिर लोगों को राहत क्यों नहीं मिल रही? क्या ईंधन का वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा है? क्या कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित बिक्री की जा रही है? या फिर कृत्रिम संकट पैदा हो रहा है?

जिले के नागरिकों का कहना है कि रोजाना अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को जानकारी के अभाव में भटकना पड़ रहा है। कई वाहन चालक सुबह से शाम तक कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रिकॉर्ड में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तो आम जनता को उसका लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा? प्रशासन और तेल कंपनियों को इस स्थिति पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके और ईंधन संकट की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!