E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन

जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन

भारत अपडेट न्यूज़ दन्तेवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों द्वारा डीआरजी के जवानों की कलाई पर राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा जितेंद्र कुमार खुटे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खुटे ने सभी महिला जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुलिस परिवार में आपसी स्नेह, विश्वास एवं सहयोग का यह बंधन हमारी ताकत है।

उन्होंने महिला जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप सभी के अच्छे जीवन और अच्छे भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएँ हैं। आपकी सुरक्षा, सम्मान एवं रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे।”

रक्षाबंधन का यह आयोजन पुलिस परिवार में भाईचारे, आपसी विश्वास और पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करने वाला रहा। कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे जवानों के लिए यह अवसर विशेष भावनात्मक महत्व रखता है।

जिला पुलिस दन्तेवाड़ा की ओर से समस्त जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!