Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

196 बटालियन CRPF द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा दिनांक 28 से 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह आयोजन कमांडेंट श्री कुमार मनीष के मार्गदर्शन एवं द्वितीय कमान अधिकारी श्री दिनेश के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” है।

इस अवसर पर 196 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं शारीरिक फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जवानों को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कमांडेंट श्री कुमार मनीष ने अपने संदेश में कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी जवानों को खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!