बीजापुर। जिले में पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों का आरोप है कि उन्हें सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है और पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां कई सरकारी वाहनों को एक बार में 50-50 लीटर तक ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं आम जनता को मात्र ₹200 का पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे रोजमर्रा के कामकाज, व्यापार, खेती-किसानी और आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों में इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।जिले में लगातार ईंधन टैंकर पहुंचने के बावजूद हर दिन अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कहीं पेट्रोल मिल रहा है तो कहीं डीजल, जिससे वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यदि आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, तो फिर वितरण व्यवस्था सामान्य क्यों नहीं हो पा रही है।इसी बीच बढ़ती चर्चाओं और भ्रामक खबरों पर विराम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 12 जून 2026 की स्थिति में जिले के सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों में उपलब्ध पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की आधिकारिक जानकारी जारी की है। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 72.28 किलोलीटर पेट्रोल और 114.34 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है।कंपनीवार उपलब्ध स्टॉकHPCLपेट्रोल : 35.04 के.एल.डीजल : 40.34 के.एल.BPCLपेट्रोल : 15.12 के.एल.डीजल : 39.62 के.एल.IOCLपेट्रोल : 22.12 के.एल.डीजल : 34.38 के.एल.जिले में कुल उपलब्ध स्टॉकपेट्रोल : 72.28 के.एल.डीजल : 114.34 के.एल.प्रमुख पेट्रोल पंपों में उपलब्ध स्टॉकजीव्हीआर फ्यूल, बीजापुर (HPCL) – पेट्रोल 15.35 के.एल., डीजल 15.00 के.एल.तालपेरू पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, आवापल्ली (HPCL) – पेट्रोल 4.40 के.एल., डीजल 3.34 के.एल.चिन्तावागु पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, भोपालपटनम (HPCL) – पेट्रोल 15.30 के.एल., डीजल 22.00 के.एल.जे.एम.व्ही. पेट्रोल पंप, नैमेड (BPCL) – पेट्रोल 6.30 के.एल., डीजल 17.00 के.एल.प्रणव फ्यूल्स, रूद्रारम (BPCL) – पेट्रोल 6.43 के.एल., डीजल 18.81 के.एल.जीव्हीआर पेट्रोल फ्यूल स्टेशन, कोतापाल रोड (BPCL) – पेट्रोल 2.39 के.एल., डीजल 3.81 के.एल.पामभोई पेट्रोल पंप, बीजापुर (IOCL) – पेट्रोल 3.60 के.एल., डीजल 3.00 के.एल.लुंकड फ्यूल, बीजापुर (IOCL) – पेट्रोल 5.30 के.एल., डीजल 2.90 के.एल.इन्द्रावती पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, बीजापुर (IOCL) – पेट्रोल 6.77 के.एल., डीजल 12.18 के.एल.चेरपाल ठाकुर पेट्रोल पंप, गंगालूर रोड (IOCL) – पेट्रोल 6.45 के.एल., डीजल 16.30 के.एल.जनता का सवाल बरकरारप्रशासन द्वारा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी जारी किए जाने के बावजूद लोगों के मन में कई सवाल बने हुए हैं। यदि जिले में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, तो सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित और सुचारू वितरण क्यों नहीं हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने तथा आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।