E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने भैरमगढ़ पुलिस की पहल, लगाए गए चेतावनी डिस्प्ले बोर्ड

भैरमगढ़ पुलिस की पहल, लगाए गए चेतावनी डिस्प्ले बोर्ड

बीजापुर। सड़क सुरक्षा की दिशा में भैरमगढ़ पुलिस थाना द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर दो स्थानों पर चेतावनी डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए गए हैं।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़ श्री नवीन एक्का के मार्गदर्शन में थाना भैरमगढ़ पुलिस द्वारा यह पहल की गई है। थाना भैरमगढ़ के सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-63 में दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए टेमरूभाटा मोड़ एवं ग्राम पुसनार मोड़ पर जनसहयोग के माध्यम से चेतावनी डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं।

इन डिस्प्ले बोर्डों में रेडियम के माध्यम से अंग्रेजी में Accident Prone Area एवं हिंदी में दुर्घटनाजन्य क्षेत्र लिखा गया है। साथ ही थाना भैरमगढ़ का शासकीय मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं नागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से थाना प्रभारी भैरमगढ़ निरीक्षक गिरिश तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के समस्त टैक्सी एवं ऑटो चालकों की बैठक भी ली गई। बैठक में सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।

इसके अलावा भैरमगढ़ क्षेत्र के सभी हाई स्कूलों एवं धुरवाय माड़िया शासकीय महाविद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

महाविद्यालय, स्कूलों के शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट तथा बिना मोटर वाहन लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने की अपील की गई है।

भैरमगढ़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे ये प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!