E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

दंतेवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: 06 वर्ष एवं 02 वर्ष से फरार कुल 03 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार।

स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार।

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा-दिनांक : 31.10.2026 पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खूंटे (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, दंतेवाड़ा आकांक्षा सिंह ठाकुर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में थाना कटेकल्याण पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए विगत 06 वर्ष एवं 02 वर्ष से फरार कुल 03 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

प्रथम कार्रवाई : 06 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

दिनांक 30.10.2026 को थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कटेकल्याण के अपराध क्रमांक 18/2020, धारा 307, 120(बी) भादवि, धारा 03, 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 38(2), 39(2) विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के स्थायी वारंटी दुल्गो वेट्टी, पिता हिड़मा वेट्टी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम परचेली, बण्डीपारा, थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उक्त स्थायी वारंटी वर्ष 2020 में अपराध घटित होने के पश्चात से विगत लगभग 06 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार स्थायी वारंटी को दिनांक 30.10.2026 को माननीय विशेष न्यायालय (एनआईए एक्ट), दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।

द्वितीय कार्रवाई : 02 वर्ष से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

इसी क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कटेकल्याण के अपराध क्रमांक 31/2024, धारा 04, 05 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के दो स्थायी वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार स्थायी वारंटियों के नाम निम्नानुसार हैं :

1. उमेश पोड़ियाम, पिता सोमारू पोड़ियाम, उम्र 20 वर्ष।

2. रामचंद्र प्रकाश, पिता सुकल प्रसाद, उम्र 29 वर्ष।

दोनों निवासी ग्राम मटेनार, सरपंच पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं।

उक्त दोनों स्थायी वारंटी वर्ष 2024 में अपराध घटित होने के पश्चात से विगत लगभग 02 वर्षों से फरार चल रहे थे । गिरफ्तार दोनों स्थायी वारंटियों को दिनांक 31.10.2026 को माननीय न्यायालय जेएमएफसी, दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है।

इस प्रकार दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटेकल्याण पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 03 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!