DMF में करोड़ों, फिर भी मजदूर बेहाल! नेताओं के आयोजन पर खर्च या आदिवासियों के विकास पर? विमल सलाम का प्रशासन पर तीखा हमला!
विमल सलाम का प्रशासन पर तीखा हमला!


दंतेवाड़ा जिला DMF की करोड़ों रुपये की राशि होने के बावजूद आज ठेकेदारों को अपने ही किए गए निर्माण कार्यों का भुगतान पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शासन-प्रशासन टेंडर और मौखिक आदेश देकर काम तो करवा लेता है, लेकिन भुगतान की बारी आती है तो जिम्मेदारी से पीछे हट जाता है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार पर भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों के साथ-साथ आदिवासी मजदूरों और उनके परिवारों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।
आखिर आदिवासी क्षेत्र के विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के दावे कहां जा रहे हैं? जिले में भाजपा के आयोजनों पर सरकारी धन खर्च होने की चर्चाएं भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जिला प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि विकास का पैसा आखिर कहां खर्च हो रहा है।
जनता का पैसा जनता के विकास और हित में खर्च होना चाहिए, न कि नेताओं और उद्योगपतियों की जेब भरने में।
हमारी मांग है कि लंबित भुगतानों का तत्काल भुगतान किया जाए और DMF सहित सभी विकास कार्यों के खर्च का सार्वजनिक हिसाब दिया जाए।
— विमल सलाम
प्रदेश महासचिव, आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़




