E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

196वीं वाहिनी CRPF ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, जवानों ने लगाई एकता दौड़

196 वी वाहिनी ने छत्तीसगढ़ के सुदूर व अतिसंवेदनशील इलाके स्थित कैंप FOB ताड़पाला, पुजारी कांकेर तथा नम्बी और मुख्यालय - महादेव घाटी ,

बीजापुर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वी जयंती के उपलक्ष्य राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सबसे पहले सुबह 

196वी वाहिनी सीआरपीएफ के अधिकारियो व जवानों ने देश की एकता व अखंडता के लिए पूरे देश को संकल्पित करने हेतु कैम्पों से एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें श्री कुमार मनीष, कमांडेंट 196 वी वाहिनी ने एकता दौड़ को हरी झड़ी दिखाई । 

इसके पश्चात सभी अधिकारियों एवं जवानों ने स्थानीय नागरिकों और बच्चों के साथ “एकता दौड़” लगाई और देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। 

 यह दौड़ सिर्फ फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रदर्शन के लिए भी आयोजित की गई।  

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं जवानों

ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं को बनाए रखने, इसकी सुरक्षा तथा इसके प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उस लौह पुरुष को नमन किया गया, जिन्होंने भारत की एकता, शक्ति और अखंडता की नींव रखी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 19 मार्च 1950 के ऐतिहासिक दिन ‘प्रेसीडेंट्स कलर्स’ प्रदान किए थे। यह ऐतिहासिक सम्मान प्राप्त करने वाला सीआरपीएफ देश का पहला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बना, जो बल के अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में श्री दिनेश, 2-IC, श्री कुणाल किशोर, उप कमांडेंट, श्री गुलशन तीर्की, उप कमांडेंट, श्री विनोद कुमार, सहायक कमांडेंट, श्री तरुण मीना, सहायक कमांडेंट एवं डॉ. शुभम नितिन पवार, एमओ सभी अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिक भी शामिल हुए‌।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!