Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

“नक्सल मुक्त भारत और शहीदों को नमन” के संदेश के साथ 196वीं बटालियन सीआरपीएफ एवं बीजापुर में तैनात समस्त केरिपुबल बटालियनों की संयुक्त भव्य बाइक तिरंगा रैली

केरिपुबल बटालियनों की संयुक्त भव्य बाइक तिरंगा रैली

तिरंगे की शान, शहीदों का सम्मान — नक्सल मुक्त भारत, हमारा अभियान”

“जन-जन का यही आह्वान — नक्सल मुक्त हो हिंदुस्तान।”

देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा नक्सलवाद के विरुद्ध समाज में सकारात्मक एवं राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 196वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं बीजापुर में तैनात समस्त केरिपुबल बटालियनों द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को “नक्सल मुक्त भारत और शहीदों को नमन” के संदेश के साथ भव्य बाइक तिरंगा रैली का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।

बाइक तिरंगा रैली का आयोजन श्री राकेश चौधरी, उपमहानिरीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट, 196वीं बटालियन सहित बीजापुर में तैनात केरिपुबल की विभिन्न बटालियनों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बल के जवानों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ सहभागिता की।

रैली का शुभारंभ 214वीं बटालियन के दुगौली कैम्प स्थित बटालियन मुख्यालय से हुआ। तिरंगे से सुसज्जित मोटरसाइकिलों के साथ जवानों का काफिला बीजापुर से होते हुए नाम्बी पहुंचा। रैली के दौरान जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम, शांति, एकता एवं अखंडता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

रैली में स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगा रैली का हिस्सा बने। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना और अधिक सशक्त हुई। इस दौरान “भारत माता की जय” एवं अन्य देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर सीआरपीएफ द्वारा यह संदेश दिया गया कि नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष केवल सुरक्षा बलों का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नक्सल मुक्त भारत का निर्माण संभव है। सुरक्षा बलों के वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

बाइक तिरंगा रैली के माध्यम से शहीद जवानों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं शांति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

196वीं बटालियन सीआरपीएफ राष्ट्र की सुरक्षा, शांति एवं अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा “नक्सल मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए स्थानीय जनता के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!