Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

शहीदों को दी श्रद्धांजलि और उनके सम्मान में किया पौधारोपण

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा,- 12 अगस्त 2026/ नारायणपुर जिले से प्रारंभ हुई बाइक तिरंगा यात्रा आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा लेकर बारसूर पहुंची। बारसूर में यात्रा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक यात्रा में सहभागिता की और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

        यात्रा के बारसूर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति गौरव की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के सम्मान में पौधारोपण किया एवं शहीदों के परिवारों से मुलाकात की।

         ज्ञात हो कि बाइक तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को नारायणपुर से प्रारंभ होकर धौड़ाई, कन्हारगांव, कोडेनार, बोदली, सातधार, बारसूर और गीदम होते हुए दंतेवाड़ा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 13 अगस्त को यात्रा दंतेवाड़ा से कुआकोंडा होते हुए सुकमा, जगरगुंडा, सिलगेर, टेकलगुड़ेम, आवापल्ली होते हुए बीजापुर पहुंचेगी। 14 अगस्त को बीजापुर से आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी और ताड़पाला होते हुए करेगुट्टा पहाड़ी में यात्रा का समापन होगा।

       उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह बस्तर तिरंगा यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं यह पूरे बस्तर के विकास की यात्रा है, बस्तर के नौजवानों ने ही इसकी अगुवाई की है। उन्होंने सभी को इस यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद जब मैं अनेक गांवों में गया तो गांव वालों ने कहा कि उन्हें लग रहा है अब पहली बार आजाद हुए हैं। भारत की आजादी का पर्व सामने है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वाहन किया है, आप सभी अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं। 

       उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जब वे अपने बस्तर के दौरे पर थे किसकोड़ो गांव के लोगों ने उन्हें बताया था कि राष्ट्रीय पर्वों के समय नक्सलवादियों द्वारा तिरंगा फहराने से मना कर काला झण्डा लगाने को कहा जाता था ना मानने पर हमें डराया जाता था तो हम उनके डर से काला झण्डा ना लगाकर काली छतरी लगा दिया करते थे, पर आज हम गर्व से तिरंगा अपने घरों में लगाते हैं। इस मुहिम में हम सफल हुए इसमें बस्तर के अनेकों युवाओं, हमारे जवानों की शहादत, जनप्रतिनिधियों, जवानों के अदम्य साहस, समाज के प्रमुखों, पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, और बहुत सारे लोगों का प्रयास इसमें शामिल है। नक्सलवाद से मुक्ति बस्तर के युवाओं के मनोभाव से ही संभव हो पाई है।

     

     बारसूर में तिरंगा यात्रा के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के साहस से नक्सलवाद का खात्मा हुआ है।

          इस दौरान विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बस्तर आईजी बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथा वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारी, जवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!