Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

छू लो आसमान’ बालूद ने रचा सफलता का नया इतिहास : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 09 विद्यार्थियों की शानदार सफलता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश की राह हुई प्रशस्त

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश की राह हुई प्रशस्त

भारत अपडेट न्यूज़- दंतेवाड़ा, 18 जुलाई 2026। जिले के प्रतिष्ठित आवासीय कोचिंग संस्थान ‘छू लो आसमान’ बालूद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। संस्थान के 09 मेधावी विद्यार्थियों ने 350 से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इन विद्यार्थियों का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस (चिकित्सा स्नातक) पाठ्यक्रम में प्रवेश लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि पूरे जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ने संस्थान पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के समर्पित शिक्षकों, नोडल अधिकारी तथा अधीक्षक का गुलदस्ता, डायरी और पेन भेंट कर सम्मान किया तथा उनके समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट मार्गदर्शन की सराहना की।

इस दौरान अधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संस्थान के सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन तथा संस्थान के अनुशासित एवं लक्ष्य आधारित शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘छू लो आसमान’ संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने का कार्य करता रहेगा तथा जिले का नाम प्रदेश और देशभर में गौरवान्वित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!