Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

कांग्रेस पर राम मंदिर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाने वाले रामू नेताम का बचकाना बयान – विमल सलाम

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामू नेताम का बयान राजनीतिक हताशा और भ्रम का प्रतीक है।

भारत अपडेट न्यूज़ (दंतेवाड़ा) -जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता विमल सलाम ने रामू नेताम के आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा रामू नेताम जी को याद दिलाना चाहता हूँ कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा की नहीं, पूरे हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है। कांग्रेस ने कभी भी भगवान राम का विरोध नहीं किया। उल्टा, कांग्रेस शासनकाल में ही अयोध्या विवाद को सुलझाने के प्रयास किए गए थे। आज जब राम मंदिर बन चुका है, तो भाजपा इसे अपना व्यक्तिगत जश्न समझ रही है।

विमल सलाम ने आगे कहा

कथित चंदा चोरी के मामले में जांच की मांग करना अनैतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती है। जब लाखों-करोड़ों रुपये की चंदा राशि का हिसाब-किताब जनता को नहीं मिल रहा है, तो सवाल उठाना हर जागरूक नागरिक का अधिकार है। रामू नेताम को आस्था की बात करनी है तो पहले उन लोगों का हिसाब बताएं जिन्होंने राम मंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा किया।

पलटवार करते हुए विमल सलाम ने कहा कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया, बल्कि सदैव सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की कोशिश की।भाजपा राम मंदिर को वोट बैंक बनाने का साधन बना रही है, जबकि कांग्रेस राम के सच्चे भक्तों की भावनाओं का सम्मान करती है।चंदा चोरी के आरोपों पर सही जांच होनी चाहिए, न कि राजनीतिक बचाव।रामू नेताम जैसे लोग आस्था का नाम लेकर भाजपा की असफलताओं से ध्यान भटका रहे हैं।

विमल सलाम ने स्पष्ट चेतावनी दी

कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है। हम राम मंदिर की आस्था को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देंगे, लेकिन चंदे के नाम पर होने वाले किसी भी घोटाले को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा अपनी असफलताएं छुपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाना बंद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!