Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

196 वीं बटालियन सीआरपीएफ ने सी आर पी एफ द्वारा चलाए जा रहे मुहिम CRPF@88 “सेवा और निष्ठा” अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग एवं पुस्तकें

विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग एवं पुस्तकें

बीजापुर सीआरपीएफ द्वारा संचालित “सेवा और निष्ठा की गौरवशाली विरासत” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20 जुलाई, 2026 को श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट, 196वीं बटालियन के कुशल मार्गदर्शन एवं निरीक्षक प्रदीप कुमार मेहता के नेतृत्व में उसूर में तैनात सी/196 बटालियन द्वारा स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, उसूर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका के बारे में प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें नियमित अध्ययन, स्वच्छता एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने 196वीं बटालियन सीआरपीएफ के इस सराहनीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सुरक्षा बलों एवं स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास एवं सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।

196वीं बटालियन सीआरपीएफ स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी तथा “सेवा और निष्ठा” के अपने मूल मंत्र के अनुरूप समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!