Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

बीजापुर: सड़क दुर्घटना में घायल 7 लोगों की जान बचाने में सीआरपीएफ जवानों ने दिखाई तत्परता

सीआरपीएफ जवानों ने दिखाई तत्परता

बीजापुर। जिले के मादेड़-गंगालूर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में 196वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सात घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन का टायर अचानक फट जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 196वीं बटालियन सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जवानों ने बिना समय गंवाए वाहन में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। घायलों की स्थिति को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी को जिला चिकित्सालय बीजापुर भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा भावना की सराहना की। समय रहते मिली सहायता से घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध हो सका।

सीआरपीएफ की इस तत्परता ने एक बार फिर साबित किया है कि सुरक्षा बल केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!