Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

जिला चिकित्सालय बीजापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद

बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद

बीजापुर | 28 जून 2026

जिला चिकित्सालय बीजापुर में रविवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अभियान का उद्देश्य जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक उपलब्ध कराकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम में पार्षद संजय कुमार रिवानी एवं  बसंती लींगम सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला टीकाकरण अधिकारी (DIO), विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी, सुपरवाइजर, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, मितानिन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के आगामी चरणों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!