Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्था, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और वर के बेहोश होने से हंगामा

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और वर के बेहोश होने से हंगामा

बीजापुर।मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यक्रम में जहां जनप्रतिनिधियों की कथित उपेक्षा को लेकर नाराजगी देखने को मिली, वहीं तेज धूप और पानी की कमी के कारण एक वर के बेहोश होने से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि जीलाराम राना का विधिवत स्वागत नहीं किया गया, जिससे वे नाराज होकर बीच कार्यक्रम से ही लौट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्यक्रम में मौजूद कुछ अन्य जनप्रतिनिधियों का भी न तो मंच से परिचय कराया गया और न ही औपचारिक स्वागत किया गया, जिससे असंतोष की स्थिति बनी।सांसद प्रतिनिधि के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूजा पोंदी, माया झाड़ी और सुगंती चालकी भी कार्यक्रम से बाहर आ गईं। भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा पोंदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सार्वजनिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित होती है।इधर, कार्यक्रम के दौरान तेज धूप और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक वर अचानक बेहोश हो गया। युवक के गिरते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल उसे कार से जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक प्रशासन या महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि कार्यक्रम में हुई इस अव्यवस्था को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!