Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्टर और एसपी ने फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दी रूपरेखा

परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दी रूपरेखा

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2026। जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की फाइनल तैयारियां का आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्य समारोह की फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया। रिहर्सल के दौरान परेड, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने परेड में भाग ले रहे पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट-गाइड और छात्र-छात्राओं की तैयारी की सराहना करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का समारोह गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। 

ज्ञात हो कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और स्थानीय लोकनृत्य शामिल होंगे, जिन्हें आज फाइनल रूप से तय किया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को भी प्रमुखता दी जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एम भार्गव, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, सहित अन्य अधिकारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रभारी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!