E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

थाना दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार । साप्ताहिक बाजार में हल्की बहस बाजी के दौरान चाकू से किया था गले में वार

साप्ताहिक बाजार में हल्की बहस बाजी के दौरान चाकू से किया था गले में वार

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा -जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा में अपराधिक घटनाओं की रोकथाप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से.)े जिला दंतेवाड़ा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खुटे दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन एवं आकांक्षा सिंह ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दंतेवाडा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना दंतेवाड़ा पुलिस कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में थाना दंतेवाड़ा क्षेत्र में दिनांक 30.09.2026 को साप्ताहिक बाजार में हुए चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दंतेवाड़ा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

दिनांक 30.09.2026 को आह्त बाबूलाल कड़ियाम अपनी बुलेरो वाहन में सवारी लेकर साप्ताहिक बाजार आया हुआ था जहाॅ अपनी गाड़ी का नंबर लगाकर ऑटो में आकर अपने गाॅव के परिचितो से बातचीत कर रहा था उसी दौरान आरोपी भगत नेताम ऑटो के पीछे तरफ से आया और बाबूलाल कड़ियाम के गले में वार कर दिया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दंतेवाड़ा व स्टाफ के द्वारा तत्काल आरोपी की पता तलाश हेतु स्थानीय मुखबिरो कि सहायता से आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया तथा आज दिनांक 01.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी भगत राम नेताम पिता चमरू नेताम, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ेपारा बिंजाम थाना फरसपाल, जिला द.ब. दंतेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। 

कार्यवाही में मुख्य रूप से – सउनि. पंकज धर, आर. 704 जुगलाल नेताम, आर. 833 जलदेव मरकाम, आर. 3126 गोपाल पुजारी, राजू ताती की प्रमुख भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!