Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगालूर से निकली प्रतिभा ने NEET में लहराया परचम, पुलिस ने घर पहुंचकर किया सम्मान

पुलिस ने घर पहुंचकर किया सम्मान

बीजापुर। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित रहे गंगालूर थाना क्षेत्र से एक किसान की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर की NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गंगालूर निवासी किसान प्रवीण झाड़ी की बेटी खुशी झाड़ी ने अखिल भारतीय NEET परीक्षा में 465 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। खुशी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गंगालूर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

खुशी की सफलता पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS) की मंशा के अनुरूप गंगालूर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी पुलिस स्टाफ के साथ खुशी झाड़ी के घर पहुंचे। पुलिस टीम ने खुशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उसके माता-पिता व परिजनों का मुंह मीठा कराया।

इस दौरान निरीक्षक गिरीश तिवारी ने खुशी को बधाई देते हुए उसके पिता प्रवीण झाड़ी को बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

किसान परिवार की बेटी ने हासिल की सफलता

खुशी झाड़ी के पिता प्रवीण झाड़ी पेशे से किसान हैं, जबकि उनकी माता राधा झाड़ी गृहिणी हैं। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, धैर्य, लगन और लगातार मेहनत को दिया।

खुशी की बड़ी बहन कशिश झाड़ी बीजापुर जिले में CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके भाई हरिवंश झाड़ी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

खुशी के पिता प्रवीण झाड़ी ने बताया कि वे स्वयं ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। बेटी की NEET परीक्षा में सफलता पर उन्होंने खुशी और गर्व व्यक्त किया।

गंगालूर के बच्चों के लिए बनी प्रेरणा

पुलिस द्वारा घर पहुंचकर सम्मानित किए जाने पर खुशी झाड़ी ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों द्वारा घर पहुंचकर सम्मान करना उनके लिए बेहद खुशी और प्रोत्साहन का विषय है।

खुशी ने कहा कि आने वाले समय में वह गंगालूर जैसे पिछड़े क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगी।

गंगालूर थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र के होनहार बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी के साथ उप निरीक्षक पन्नालाल चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक राजाराम कड़ियाम, रामाराम नेताम, आरक्षक अशोक बघेल, आयतु हेमला, कमल यादव और बोटी राम नाग सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!