Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

196 बटालियन सीआरपीएफ ने हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन मुख्यालय, महादेव घाटी में श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में श्री दिनेश, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री गोपाल सिंह बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री कुणाल किशोर, उप कमाण्डेन्ट सहित बटालियन के अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। 

कमाण्डेन्ट ने सभी कार्मिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान का परिणाम है तथा राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा प्रत्येक कार्मिक का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा विषम परिस्थितियों में साहस, धैर्य एवं संयम बनाए रखते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कमाण्डेन्ट महोदय द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में विभिन्न अलंकरणो से सम्मानित कार्मिकों के नाम पढ़कर सबको सुनाया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बटालियन मुख्यालय के साथ-साथ 196 बटालियन के अधीन सभी कम्पनियों में भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ए/196 नाम्बी में निरीक्षक रोशन लाल गुर्जर के नेतृत्व में, जी/196 पुजारीकांकेर में सहायक कमाण्डेन्ट लोकेश यादव के नेतृत्व में, डी/196 कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में निरीक्षक प्रदीप कुमार मेहता के नेतृत्व में तथा सी/196 सेक्टर-56, चण्डीगढ़ में सहायक कमाण्डेन्ट अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त करते हुए देश की सुरक्षा, शांति एवं अखंडता बनाए रखने के लिए पूर्ण तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!