श्रम कार्ड पंजीयन एवं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना शिविर संपन्न
नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना शिविर संपन्न


बीजापुर, 06 अगस्त। कलेक्टर महोदय बीजापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर के आदेशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बीजापुर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोयनार में श्रम कार्ड पंजीयन एवं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान 54 श्रम कार्ड पंजीयन किए गए तथा 8 विद्यार्थियों के लिए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किए गए। शिविर में ग्राम तोयनार के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योजना का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मुन्नी कुड़ियम, उपसरपंच श्री भीमा तेलम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नागेश्वर निषाद, श्रम निरीक्षक श्री सोपान कर्णवार, संकुल प्राचार्य श्री पेंटू राम झाड़ी तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री प्रेम प्रकाश चापड़ी सहित अनेक गणमान्यजन एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
शिविर में जानकारी दी गई कि आगामी सोमवार, 10 अगस्त 2026 को पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में नए श्रम कार्डों का पंजीयन किया जाएगा तथा जिन हितग्राहियों का श्रम कार्ड पंजीयन हो चुका है, उनके बच्चों के लिए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने पात्र श्रमिकों एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों से आगामी शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।




