Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

छू लो आसमान कन्या आवासीय कोचिंग सेन्टर कारली की छात्राओं ने नीट-यूजी में सफलता हासिल कर जिला का नाम किया रोशन

नीट-यूजी में सफलता हासिल कर जिला का नाम किया रोशन

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा, 20 जुलाई 2026। इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट-यूजी) में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली जिला दंतेवाड़ा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। छात्राओं की इस शानदार सफलता से जिला, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 इस क्रम में संस्था की छात्रा दीपा मरकाम (पिता जोगाराम) ने 412 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रकार नेहा नायक (पिता – वीर कुमार नायक) ने 388 अंक, उर्वशी ठाकुर (पिता नरेंद्र कुमार ठाकुर) ने 375 अंक, तनिषा दास (पिता – राम स्वामीदास) ने 355 अंक, वासनी कोवाशी (पिता मनकू राम) ने 345 अंक, दिव्यांजलि मोडियामी (पिता – किश्टैया मोडियामी) ने 317 अंक, पारो मरकाम (पिता केशव मरकाम) ने 312 अंक, प्रार्थना सोरी (पिता रामदेव सोरी) ने 310, रानू कुंजाम (पिता दिनेश कुंजाम) ने 308 तथा रिंकी नाग (पिता पोदिया) ने 300 अंक प्राप्त कर नीट-यूजी परीक्षा में सफलता अर्जित की। इन छात्राओं को छ०ग० के शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस, आर्युवेदा, दन्त चिकित्सक, एवं पषु चिकित्सा की कॉलेजो में काउंसलिग के माध्यम से प्रवेश की पात्रता रहेगी।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने भी सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। छात्राओं कि सफलता पर छु लो आसमान के संस्था प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता छात्राओं की कठिन मेहनत शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं टेस्ट सिरीज तथा अभिभावकों के सतत् सहयोग का परिणाम है। संस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासित वातावरण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसके सकारात्मक परिणाम निरंतर प्राप्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं जिला मिशन समन्वयक हरीश गौतम ने वर्तमान में संस्था में उपस्थित सफल छात्राओं से आत्मीय मुलाकात कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए देते हुए छात्राओं को मुह मीठा किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले में लगातार होता रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी अपने ग्राम पोटाली एवं पालनार के दो बेटियों के अच्छे अंक प्राप्त करने पर आत्मीय स्वागत करते उनके माता पिता से घर जाकर मुलाकात करने कि बात की है। संस्था के नोडल अधिकारी बीएस ताती, अधीक्षिका रविंद्र सैनी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासित वातावरण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं। सफल छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्था द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन को दिया तथा भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही दन्तेवाड़ा जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए आगे की पढ़ाई इसी मेडिकल कॉलेज में करने की इच्छा जाहिर किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!