Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

196 बटालियन सीआरपीएफ महादेव घाटी में विश्व नशा निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

विश्व नशा निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण

बीजापुर 31/05/2026 को 196 बटालियन सीआरपीएफ महादेव घाटी में विश्व नशा निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री कुमार मनीष कमाण्डेन्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें श्री गोपाल सिंह बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री कुणाल किशोर, उप कमाण्डेन्ट] डा0 शुभम नितिन पवार चिकित्साधिकारी] श्री हरीश कुमार सिंह] सहा0 कमाण्डेन्ट] अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। कमाण्डेन्ट महोदय ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार] समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार] परिमित्रों व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे] अपने परिवार एवं समाज को नशे से दूर रखने का प्रयास करेंगे तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता एवं समाज से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आयोजित यह नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्वस्थ] जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!