Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

बेमेतरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी नजरबंद

“नक्सलमुक्त बस्तर” दौरे के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले प्रशासन की कार्रवाई, कांग्रेस ने बताया अलोकतांत्रिक

संवाददाता शुभम सोनी बेमेतरा, छत्तीसगढ़:

“नक्सलमुक्त बस्तर” के नाम पर आयोजित दौरा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बेमेतरा आगमन का कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि एक ओर आदिवासियों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बस्तर के जंगलों और संसाधनों को उद्योगपतियों को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने काला झंडा दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, उन्हें विभिन्न थानों में ले जाकर रोका गया ताकि वे विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

इस कार्रवाई को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी का कहना है कि वह हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार का यही रवैया जारी रहा, तो पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!