Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

मुसालूर में कुम्हार समाज की बैठक सम्पन्न, विकास और परम्परा संरक्षण पर जोर

विकास और परम्परा संरक्षण पर जोर

बीजापुर @- कुम्हार समाज कल्याण संघ बीजापुर द्वारा ग्राम पंचायत मुसालूर के कुम्हार पारा में ग्रामीण स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तुमनार, दुगोली, तोयनार, बीजापुर और जैतालूर क्षेत्र के समाजजनों ने भाग लिया।

बैठक में समाज के समग्र विकास, वर्तमान समय में हो रहे सामाजिक बदलाव और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मैथियास कुजूर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज सभी समाज तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हर समाज के पास अपनी जमीन एवं सामुदायिक भवन हैं। सरकार हर समाज को दे रहा आप लोगों की मांगें बस्तर सांसद जल्दी पूरा करेंगे, वही जहां समय-समय पर बैठकें और विचार-विमर्श होते हैं। उन्होंने समाज को संगठित रहकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपनी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जो समाज की जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामचन्द्रम एरोला, अनिल कुमार नाग, काशीनाथ नाग, राजकुमार नाग, लच्छिन्दर नाग, रतीराम, दिनेश, आयतू, तुलसीराम, धनीराम, अनिल नाग, कमलू, कृष्णा, सुमित्रा, अनसूर्या, बलराम, लक्ष्मी आलम, मुन्नी आलम, सुशीला आलम, रमेश, बृजलाल नाग, चन्दन नाग, योगेश नाग, रमेश आलम, साम्रबत्ती नाग, गौरी नाग, पार्वती नाग, कमला नाग, लखमी नाग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!