Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

होली से पहले बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 111 पर आबकारी, 234 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

111 पर आबकारी, 234 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

संवाददाता सुभम सोनी बेमेतरा, 03 मार्च 2026।

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस ने जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू के निर्देशन में की गई।

संवेदनशील क्षेत्रों, अड्डेबाजी स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

🔴 111 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

होली से ठीक पहले जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में अवैध रूप से शराब बेचने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने तथा शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 111 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

⚖️ 234 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से माईनर एक्ट के तहत 234 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कुल 172 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

👮 पुलिस की सख्त चेतावनी

बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🟢 आमजन से अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से होली का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने का आग्रह किया गया है।

पुलिस का संदेश: “अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!