Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बीजापुर में माओवादियों का कहर: प्रेशर IED की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत

जंगल में दबे प्रेशर IED से युवक की जान गई

बीजापुर जिले में माओवाद से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन मुठभेड़ और धमाकों की घटनाएं सामने आ रही हैं। माओवादियों द्वारा जंगलों और दुर्गम इलाकों में बिछाए गए प्रेशर IED निर्दोष ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रेशर IED विस्फोट में एक 20 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 18 जनवरी को दोपहर बाद जिले के ग्राम कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी (पिता– बुधरा कुहरामी, उम्र 20 वर्ष) जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए उसूर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवान और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। इलाके में संभावित अन्य IED की आशंका को देखते हुए जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सुरक्षाबल लगातार सघन सर्च ऑपरेशन और IED निष्क्रियकरण अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद माओवादी ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहे हैं।
इस संबंध में जितेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर ने कहा कि
“किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैम्प को दें। जंगल और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!