नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार


भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा -नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने एवं घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के मामले में दंतेवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपनी एक परिचित महिला के साथ उसके मायके गई हुई थी, जहां वह राखी बांधने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा महिला थाना में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की पतासाजी की गई।
गिरफ्तार आरोपी—
सोमारू उर्फ समरू मरकाम, पिता स्वर्गीय लखमा मरकाम, निवासी पाकलू पारा, गंजेनार, थाना कुआकोंडा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छ.ग.)
आरोपी को आज दिनांक 12.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।




