Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में टाइप 1 डायबिटीज क्लिनिक की हुई शुरुआत

अब हर बुधवार को मिलेगी मरीजों को विशेष परामर्श से उपचार की सुविधा

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा, 19 अगस्त 2026। जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके की मार्गदर्शन में तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में अब प्रत्येक बुधवार को टाइप 1 डायबिटीज की शुरुआत की गई है। ज्ञात हो कि जिले में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में विशेष टाइप 1 मधुमेह क्लिनिक शुरुआत की गई है यह क्लीनिक प्रत्येक बुधवार को संचालित किया जाएगा जिसके माध्यम से मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक जांच चिकित्सकीय परामर्श इंसुलिन प्रबंधन पोषण संबंधी मार्गदर्शन और नियमित फॉलो अप की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि टाइप 1 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का निर्माण नहीं कर पता है इसका मरीज को नियमित रूप से इंसुलिन लेने रक्त में शुगर के स्तर की निगरानी करने और से किसी की सलाह के अनुसार भोजन एवं दिनचर्या बनाए रखने की आवश्यकता होती है। 

जिला अस्पताल में इस विशेष क्लीनिक के प्रारंभ होने से टाइप वन मधुमेह के मरीजों को नियमित उपचार और परामर्श के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थान या दूसरे शहर की यात्रा करने की आवश्यकता कम होगी मरीज को समय-समय पर फॉलोअप होने से उनके स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी की जा सकेगी और मधुमेह के कारण होने वाली संभावित जटिलताओं को रोकने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य रूप से डॉक्टर संजय बघेल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर मोहनीश खुटेल शिशु रोग विशेषज्ञ जिला नोडल अधिकारी एनसीडी कार्यक्रम डॉ देश दीपक डॉ डीएन शर्मा आर एम ओ, डॉ प्रियंका सक्सेना जिला एनसीडी सलाहकार अंकित सिंह अस्पताल प्रबंधक चंद्रशिला पुराम, आईडीएसपी डाटा मैनेजर सुवेंदु मिस्त्री, दिनेश ठाकुर एवं जिला अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!