Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

थाना दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

भारत अपडेट न्यूज़ दंतेवाड़ा -सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम।आरोपी के कब्जे से चोरी गया बैग एवं अन्य सामान बरामद।

पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूँटे के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा आकांक्षा सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना दंतेवाड़ा क्षेत्र में दिनांक 09.08.2026 को घटित चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना दंतेवाड़ा पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रकरण के अनुसार प्रार्थी अपने परिवार सहित बेटी के प्रसव हेतु दंतेवाड़ा से जगदलपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा बैग एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर थाना दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान सोशल मीडिया, तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय मुखबिरों की सहायता से आरोपियों की तलाश की गई। इसी क्रम में दिनांक 12.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मनोज कड़ती उर्फ लिटी (18 वर्ष), निवासी पाटलीगुड़ा मिरतुर, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया बैग एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना दंतेवाड़ा के अपराध क्रमांक 99/2023 एवं 109/2023 तथा थाना किरंदुल एवं थाना भैरमगढ़ में भी चोरी संबंधी प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी हाल ही में निरुद्धावस्था से रिहा होकर वापस आया था और पुनः चोरी की घटना को अंजाम दिया।

उक्त कार्रवाई में सउनि. पंकज धर, पीएसआई अंकित सोनी, प्रआर बिरेन्द्र नाग, आरक्षक भील कुमार नाग एवं तकनीकी शाखा के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!