Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने स्कूल बसों एवं वैन का किया निरीक्षण

यातायात पुलिस ने स्कूल बसों एवं वैन का किया निरीक्षण

भारत अपडेट न्यूज़,दन्तेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूँटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धीकी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाई स्कूल ग्राउंड, दन्तेवाड़ा में शासकीय एवं निजी विद्यालयों की बसों तथा स्कूली बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जाने वाले अन्य वाहनों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्कूल बसों एवं ईको वैन सहित कुल 80 वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें लगभग 50 स्कूल बसें एवं 30 ईको वैन शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज एवं परिवहन संबंधी मानकों की जांच की गई।

यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को निर्धारित वर्दी धारण करने, चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने, शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त सभी वाहनों पर स्पष्ट रूप से “स्कूल वैन” अंकित कराने एवं वाहन पर संपर्क हेतु मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के लिए भी निर्देशित किया गया, ताकि आपात स्थिति में तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा अत्यंत सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन करने की समझाइश भी दी।

उक्त निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान में यातायात शाखा के सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक थानसिंह तथा आरक्षक आदित्य, हेमलाल, कन्हैया, ललित एवं वीरेन्द्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!