Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पुनः संचालित प्राथमिक शाला परधानपारा तोयनार के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन

तोयनार के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन

बीजापुर, 25 जुलाई। पुनः संचालित प्राथमिक शाला परधानपारा, तोयनार के नवीन भवन का उद्घाटन आज जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि इस शाला का पुनः संचालन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रारंभ किया गया था। इससे पूर्व विद्यालय का संचालन अस्थायी शेड में किया जा रहा था। विद्यार्थियों की सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नवीन शाला भवन का निर्माण कराया गया।

नवीन भवन का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य श्री मथियस कुजूर, सरपंच श्रीमती मुन्नी कुड़ियम, उपसरपंच श्री भीमा तेलम, खंड शिक्षा अधिकारी श्री नागेश निषाद तथा वार्ड पंचों द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणजन, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री प्रेम प्रकाश चापड़ी, प्रधान अध्यापक श्री सड़वल मोरला, प्रधान अध्यापक श्री इकबाल खान सहित विभिन्न शालाओं के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात जिला पंचायत सदस्य श्री मथियस कुजूर एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री नागेश निषाद ने विद्यार्थियों के साथ कक्षा में सहभागिता करते हुए अध्यापन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं सरपंच श्रीमती मुन्नी कुड़ियम द्वारा विद्यार्थियों को पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया।

नवीन शाला भवन के निर्माण एवं उद्घाटन से विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय के लिए नवीन भवन उपलब्ध कराने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!