196 वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर शपथ ग्रहण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन
शपथ ग्रहण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन


आज दिनांक 14/06/2026 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)] महादेव घाटी में रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा मानव सेवा के इस महान कार्य के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया] जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुमार मनीष] कमाण्डेन्ट द्वारा की गई तथा बटालियन के अन्य अधिकारी श्री दिनेश] द्वितीय कमान अधिकारी] श्री गोपाल सिंह बुनकर] द्वितीय कमान अधिकारी] डा0 शुभम नितिन पवार चिकित्साधिकारी] श्री विनोद कुमार] सहायक कमाण्डेन्ट सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे । इसके उपरांत डॉ. शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में बटालियन के कार्मिकों द्वारा जिला अस्पताल, बीजापुर में स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व] उसके सामाजिक एवं मानवीय पक्ष तथा रक्तदान से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित रूप से रक्तदान किए जाने से न केवल समाज को लाभ पहुंचता है] बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है।
इसके उपरांत कमाण्डेन्ट महोदय के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं जवानों ने रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलाने तथा समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प लिया। उपस्थित कार्मिकों ने यह भी शपथ ली कि वे अपने परिवारजनों] मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान हेतु प्रेरित करेंगे] ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज के प्रति सीआरपीएफ की संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




