Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल: आदेश के बावजूद कर्मचारियों को नहीं किया गया रिलीव

आदेश के बावजूद कर्मचारियों को नहीं किया गया रिलीव

बीजापुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। योगेश भगत (BPM) और अफसाना परवीन (ऑफरेटर) का संलग्नीकरण समाप्त हो जाने के बावजूद उन्हें भैरमगढ़ से अब तक रिलीव नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा मौखिक आदेश जारी किया गया था। साथ ही, न्यायालय का भी आदेश प्राप्त हो चुका है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि CMHO का निर्णय सर्वमान्य होगा। इसके बावजूद भैरमगढ़ के बीएमओ डॉ. रमेश तिग्गा द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, 22 अप्रैल 2026 को कलेक्टर द्वारा भी इस मामले में निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों का पालन नहीं होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में दोनों कर्मचारी घर से ही कार्य कर रहे हैं, जिससे विभागीय व्यवस्था और अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि योगेश भगत और अफसाना परवीन दोनों का मूल पद बीजापुर में है, जबकि वे वर्तमान में भैरमगढ़ में पदस्थ हैं। ऐसे में यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है कि आखिरकार आदेशों के बावजूद उन्हें रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!