Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा से मिलकर जताया आभार, संगठन में युवाओं को मिली प्राथमिकता

संगठन में युवाओं को मिली प्राथमिकता

संवाददाता शुभम सोनी बेमेतरा। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अंतर्गत बेरला ब्लॉक, बेमेतरा ब्लॉक एवं बेमेतरा शहर के नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य भेंट कर संगठन में अवसर देने के लिए आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस संगठन द्वारा इस बार युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से जमीनी स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को वे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर प्रयास करें।

 

श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी कांग्रेस की शक्ति है और आने वाले समय में यही कार्यकर्ता संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

 

इस दौरान बेरला ब्लॉक, बेमेतरा ब्लॉक एवं बेमेतरा शहर के नव नियुक्त पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!