Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

बेमेतरा-दुर्ग रोड पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात युवक गंभीर घायल

अज्ञात युवक गंभीर घायल

संवाददाता-शुभम सोनी बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर ही गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल, बेमेतरा पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

  • पुलिस ने वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!