Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
टॉप न्यूज़

डीवीबी स्कूल, बीजापुर में 15 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भव्य यातायात जागरूकता अभियान

डीवीबी स्कूल, बीजापुर

डीवीबी स्कूल, बीजापुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर दिनांक 15.01.2026 को यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं यातायात नोडल अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनीत साहू के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सुरक्षित वाहन संचालन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम, तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रभावी उपायों पर सरल, रोचक एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।विशेष रूप से यह बताया गया कि बच्चों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में अभिभावकों को जेल, आर्थिक दंड अथवा अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि साइकिल चलाते समय भी हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों के लिए अलग-अलग स्तर पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन, सड़क पार करते समय सतर्कता, तथा अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।इसी क्रम में महिला शाखा से सहायक उप निरीक्षक श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा महिला उत्पीड़न एवं महिला-संबंधित अपराधों की रोकथाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, विद्यालय चालकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने यातायात पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट संदेश देना रहा—

“सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही सुरक्षित और खुशहाल जीवन की कुंजी है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!