संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी
सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी


संवाददाता शुभम सोनी बेमेतरा, 02 मार्च 2026।
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों एवं अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही निरंतर पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
🚶♂️ थाना खम्हरिया में पैदल फ्लैग मार्च
थाना प्रभारी खम्हरिया एवं थाना व रक्षित केंद्र के स्टाफ द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

⚠️ अफवाहों और हुड़दंगियों पर सख्ती
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि—
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
हुड़दंग एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
त्योहार के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि होली के दौरान सतत पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी, ताकि सभी लोग सुरक्षित एवं आनंदपूर्वक त्योहार मना सकें।



