Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

बेमेतरा पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, डीआईजी रामकृष्ण साहू सहित जनप्रतिनिधि और मीडिया ने खेली होली

जनप्रतिनिधि और मीडिया ने खेली होली

✍️ जिला संवाददाता : शुभम सोनी
📰 भारत अपडेट न्यूज़, बेमेतरा

📍 बेमेतरा | 06 मार्च 2026

जिले में होली पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद रक्षित केन्द्र बेमेतरा (पुलिस लाइन) में बेमेतरा पुलिस परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रामकृष्ण साहू (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और साउंड सिस्टम की धुन पर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।

इस मौके पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है तथा जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।

 

उन्होंने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेमेतरा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत और सजगता के कारण जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। होली के दौरान पुलिस बल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारी भी जवानों के साथ लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।

अंत में डीआईजी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी स्नेह, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!