Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

संतान गोपाल महायज्ञ के दौरान ग्राम खंडसरा में गौ सम्मान आह्वान अभियान का जोरदार प्रचार

गौ सम्मान आह्वान अभियान का जोरदार प्रचार

संवाददाता शुभम सोनी बेमेतरा | छत्तीसगढ़

जिला बेमेतरा के ग्राम खंडसरा में आयोजित संतान गोपाल महायज्ञ के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भारतवर्ष में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

इस दौरान गौ माता एवं नंदी बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले अभियान के प्रथम चरण में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए जिले के प्रत्येक नागरिक से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई है।

धार्मिक वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए समाज से एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!