Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
E-Paperhttps://bharatupdatenews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

धान से भरे ट्रक से अवैध उतार — समिति पदाधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ा

धान से भरा ट्रक परपोड़ा में अवैध रूप से खाली करते पकड़ा, चालक फरार

संवाददाता-शुभम सोनी बेमेतरा-जिले में धान संग्रहण केंद्रों में सामने आ रही शॉर्टेज की शिकायतों के बीच एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। साजा क्षेत्र की मोहगांव सोसाइटी से सरदा संग्रहण केंद्र के लिए रवाना किया गया धान से भरा ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में बेरला ब्लॉक के परपोड़ा में एक निजी व्यापारी के घर के सामने खाली करते पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, मोहगांव सोसाइटी से शाम करीब 5 बजे धान लोड कर ट्रक को संग्रहण केंद्र के लिए भेजा गया था। देर रात लगभग 9 बजे ट्रक परपोड़ा में खड़ा पाया गया, जहां कथित रूप से धान उतारा जा रहा था।

संदेह होने पर मोहगांव समिति अध्यक्ष त्रिलोकी साहू एवं प्रभारी समिति प्रबंधक नितिन साहू ने ट्रक का पीछा किया। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ट्रक से धान खाली किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक में दोबारा त्रिपाल लगवाकर उसे सील किया गया। इसके बाद ट्रक को सुरक्षित रूप से संग्रहण केंद्र ले जाया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। धान परिवहन व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय किसानों और नागरिकों ने मांग की है कि धान परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!