Welcome to Bharat Update News   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Update News
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बीजापुर में पूर्व सरपंच भीमा मडकम की गोली मारकर हत्या, नक्सली वारदात की आशंका

नक्सली वारदात की आशंका

बीजापुर जिले में पूर्व सरपंच की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को नक्सली वारदात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बीजापुर पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।दरअसल, पूर्व सरपंच को दो महीने पहले नक्सलियों ने घेर लिया था। कैंप करीब होने की वजह से जवानों ने उसे बचा लिया था। यह घटना पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कावरगट्टा की है।जानकारी के अनुसार, ग्राम कावरगट्टा में ग्राम कंचाल निवासी भीमा मडकम (लगभग 35–40 वर्ष) की मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। भीमा मडकम के ग्राम कावरगट्टा के पूर्व सरपंच थे। पामेड़ थाने को आज ग्राम कावरगट्टा में भीमा मडकम का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल भी रवाना किया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दो महीने पहले भीमा को नक्सलियों ने रात में घर को घेरा था। कैंप करीब होने की वजह से जवानों ने भीमा को बचा लिया था। उसके बाद मडकम भीमा गांव में नहीं रह रहा था। आज मंगलवार को भीमा बचेली से अपने गांव लौटा था।गांव में अपने परिजनों के साथ खेत में मछली पकड़ने गया था। वहां बंदूकधारी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक का शव कावरगट्टा के घर लाया गया है। पामेड़ पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!